30 अप्रैल का इतिहास

आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।
 
30 april ki history

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

History of today, 30 अप्रैल:- दुनिया से यहूदियों का नामो निशान मिटा देने का ख्वाब देखने वाले जर्मन तानाशाह हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

इतिहास में आज का दिन

  • 1030- भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।
  • 1598- अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
  • 1725- ऑस्ट्रिया के सम्राट चार्ल्स छठे और स्पेन के राजा फिलिप पंचम ने वियना की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1754- ग्वाटेमाला के सार्जेंट मेयर मेलचोर डे मेनकोस वाई व्रॉन और उनकी सेना ने सैन फ़ेलिप और कोबा लैगून की लड़ाई में ब्रिटिश समुद्री डाकू को पराजित किया।
  • 1763- संसद के सदस्य एवं पत्रकार जॉन विल्केस को टॉवर ऑफ लंदन में प्रतिबंधित किया गया। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।
  • 1789- जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1794- बॉलुओ की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें फ्रांसीसी सेना ने जनरल यूनियन के तहत स्पेन को हराया।
  • 1812- लुइसियाना को 18वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
  • 1838- निकारागुआ ने सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन से आजादी की घोषणा की।
  • 1864- न्यूयॉर्क शिकार करने के लिए लाइसेंस शुल्क चार्ज करने वाला सबसे पहला राज्य बना।
  • 1870- भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
  • 1945- जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
  • 1956- अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
  • 1975- वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
  • 1982- भारत में बिजन सैटू नरसंहार हुआ।
  • 2002- पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के पांच वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 2004- फजुला (इराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
  • 2005- नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में आपातकाल समाप्त।
  • 2006- भारतीय उपमहाद्वीप को 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी मिली।
  • 2007- नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
  • 2010- हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तथा प्राण को ‘फाल्के आइकॉन’ से सम्मानित किया गया।
  • 2013- नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।।