जानिए 14 मई का इतिहास- फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन, आज ही के दिन इजरायल को मिली थी आजादी

आज मई महीने का 14 वां दिन साल का 134 दिन है, आज के ही दिन 14 मई 1984 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था और आज के ही दिन यहूदियों के अपना देश इजरायल बना था।
 
14 मई का इतिहास

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

शिक्षा, 14 मई:- हमारे लिए इतिहास जानना बहुत जरूरी है क्योकि इतिहास से ही हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और हमारी गलतियों का भी पता चलता है, जैसे कि आज मई महीने का 14 वां दिन साल का 134 दिन है, आज के ही दिन 14 मई 1984 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था और आज के ही दिन यहूदियों के अपना देश इजरायल बना था। आइये जानते है इतिहास में आज की कुछ खास बातें।

इजरायल का स्वतंत्रता दिवस- आज दुनिया में यहूदियों का एक ही देश है- इजराइल! आज शनिवार 14 मई को इस अनोखे देश का स्थापना दिवस है और उससे बने 74 साल हो गए हैं। इस देश के साथ, यानि इस देश के लोगों, यहूदियों के साथ एक बहुत लंबा इतिहास रहा है, लेकिन इनके पास लंबे समय तक भी खुद का एक देश नहीं था। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इजराइल को एक देश के रूप में मान्यता मिली और यहूदियों को पहली बार उनका एक देश मिला जिसका ख्वाब वे 19वीं सदी के मध्य से देख रहे थे। देश बनने के बाद भी इजराइल को खुद को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, क्योकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंग्रेजों ने येरुशलम के पास की जमीन को फिलिस्तीन और इजराइल के बीच बांटा और येरूशल को अंतरराष्ट्रीय शहर घोषित किया। इस प्रस्तावित बंटवारे को इजराइल ने तो स्वीकार कर लिया, लेकिन फिलिस्तीनी मुस्लिम इससे संतुष्ट नहीं थे। यही वजह थी कि इजराइल के देश बनते ही इजराइल पर पड़ोसी मुस्लिम देशों ने हमला कर दिया था। यह विवाद और संघर्ष आज भी जारी है।

कहाँ से हुई यहूदियों की शुरुआत- यहूदियों का लंबा इतिहास रहा है, इस धर्म को मानने वाले ईसाई धर्म के आगमन से भी पहले से थे। करीब 2200 साल पहले उनका अपना देश या साम्राज्य था, उनके धर्म को तीन हजार साल पुराना माना जाता है। इस धर्म की शुरुआत भी येरूशलम से पैगंबर अब्राहम ने की थी, अब्राहम के एक पोते का नाम याकूब या जैकब था इसका दूसरा नाम इजराइल था। उसके 12 बेटों ने यहूदी 12 कबीले बनाए, याकूब ने इन्हें जमा कर इजराइल नाम का राज्य बनाया, याकूब के एक बेटे का नाम यहूदा था जिसके वंशज ही यहूदी कहलाए थे। इनकी भाषा हिब्रू और उनका धर्मग्रंध तनख है, ये येरूशल और यूदा के इलाकों में रहते थे। 2200 साल पहले पहला यहूदी राज्य बना लेकिन 930 ईसापूर्व मं सोलोमन के बाद इसका पतन होने लगा, 700 ईसापूर्व में असीरिया साम्राज्य से यहूदी बिखर गए लेकिन 72 ईसा पूर्व रोमन साम्राज्य हमले के बाद यहूदी दुनिया भर में इधर उधर फैल गए। इधर ईसाई धर्म फैलने से यहूदियों के प्रति दुर्भावना भी बहुत फैली लेकिन यहूदियों के बिखरने से उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। 19वीं सदी में में थियोडोर हर्जन विएना में सामाजिक कार्यकर्ता थे, उन्होंने यहूदियों के खिलाफ दुर्भावना को खत्म करने के लिए संकल्प लिया किये सारे यहूदियों को इकट्ठा करेंगे और अपने लिए एक अलग देश बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने जायनिस्ट कांग्रेस नाम से संस्था बनाई।

इजराइल की स्थापना- 1904 में हर्जल की मौत होते होते जायनिस्ट कांग्रेस यहूदियों के लिए बहुत प्रभावशाली संस्था बन चुकी थी, प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों और यहूदियों के बीच समझौता हुआ जिसमें अंग्रेजों ने वादा किया कि अगर युद्ध में ओटोमन साम्राज्य की हार हुई तो यहूदियों को एक अलग देश बना कर दिया जाएगा। इसके बाद से बड़ी संख्या में यहूदियों ने येरूशलम की ओर पलायन शुरू कर दिया, वहीं युद्ध में तुर्की या ओटोमन साम्राज्य की तो हार हुई लेकिन यहूदियों को दिया गया वादा भी पूरा नहीं हुआ। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के बीच ब्रिटेन की ना किसी बहाने अपने वादे को टालता रहा, लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध को यहूदियों के लिए जैसे कयामत ही बन कर आया था। हिटलर ने भारी संख्या में यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया और द्वितीय विश्व युद्ध की सहानुभूति का ही नतीजा था कि 1948 में आखिरकार इजराइल की स्थापना हो गई। इजराइल का अपने पड़ोसी मुस्लिम देशों से संघर्ष जारी है। लेकिन इजराइल ने खुद भी बहुत तरक्की कर ली है, उसके पास प्राकृतिक भंडार ना होने पर उसने विज्ञान और तकनीक को अपना संसाधन बनाया। रेगिस्तान जैसे हालात में खेती के नए तरीके ईजाद किए, युद्ध की कला और हथियारों में खुद को हमेशा आगे रखा। आज इजराइल दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक माना जाता है।

14 मई का इतिहास

  • 1610- फ्रांस में हेनरी IV की हत्या और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • 1702- नीदरलैंड और इंग्लैंड ने स्पेन और फ्रांस के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1811- पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
  • 1879- थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
  • 1908- पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • 1941- 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1944- ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
  • 1948- इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1963- कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
  • 1973- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
  • 1981- नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया।
  • 1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
  • 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए।
  • 2012- इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
  • 2013- ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
  • 1657- शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ।
  • 1892- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ।
  • 1883- प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ।
  • 1922- क्रोएशिया के राष्ट्रपति फ़्रांजो टडमैन का जन्म हुआ।
  • 1923- भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ।
  • 1981- भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ।
  • 1984- फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का आज ही के दिन जन्म हुआ।।