“भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ” में विनोद सिंह अध्यक्ष व साकेत हुये महामंत्री निर्वाचित।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई की कार्यकारिणी का रविवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। आम सभा मेे वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह को अध्यक्ष तथा साकेत मिश्र को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
 
“भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ” में विनोद सिंह अध्यक्ष व साकेत हुये महामंत्री निर्वाचित।

“भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ” में विनोद सिंह अध्यक्ष व साकेत हुये महामंत्री निर्वाचित।

 

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़, 14 नवम्बर

 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई की कार्यकारिणी का रविवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। आम सभा मेे वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह को अध्यक्ष तथा साकेत मिश्र को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा राजकुमार मिश्र ‘रामू’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव तिवारी उपाध्यक्ष, अनूप त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार त्रिपाठी आय व्यय निरीक्षक, मुकेश तिवारी मीडिया प्रभारी, आनंद प्रकाश त्रिपाठी संगठन मंत्री, लवलेश शुक्ल संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।

साथ ही साथ इंद्रपाल मिश्र मण्डलीय प्रतिनिधि व संजयमणि शुक्ल तथा राघवेंद्र मिश्र रामू एवं संदीप मिश्र जिला कार्यकारिणी पद पर निर्वाचित हुये। सदस्य कार्यकारिणी प्रेम मिश्र व सुमित त्रिपाठी चुनें गये।

इसी क्रम में सर्वसम्मत से वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी को महासंघ की तहसील इकाई का संरक्षक चुना गया।

चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव समिति के निर्वाचन अधिकारी बाबा नरेन्द्र ओझा व डा. आशीष सिंह ने किया।

चुनाव प्रक्रिया की देखरेख प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा सुरेंद्र तिवारी सागर करते दिखे।

इसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण के कार्यक्रम मे माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान तहसील अध्यक्ष सुरेश मिश्र ‘मदन’ व संचालन वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने किया।

विशिष्ट वक्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला।

पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने स्वागत एवं पूर्व अध्यक्ष देवानंद मिश्र ने आभार जताया।

समारोह को वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह, अखिलेश मिश्र, संतोष तिवारी, सुनील सिंह, जाकिर अली, मनोज त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र, शत्रुध्न पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, डा. जगत वर्मा ने भी संबोधित करते हुए पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया।

इस मौके पर सरवर आलम, अशोकधर द्विवेदी, सुशील सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, शिवकरन चतुर्वेदी, संजीव त्रिपाठी, राहुल मिश्र, अनिल त्रिपाठी महेश आदि उपस्थित रहे।