हरदोई: धार्मिक स्थल पर सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विरोध।

 
हरदोई: धार्मिक स्थल पर सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विरोध।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: नितेश चंद्र शुक्ल संवाददाता।

  • हरदोई योगी राज में हरदोई का धार्मिक स्थल गंगा बेरियाघाट सपना चौधरी के ठुमके पर होगा गुंजायमान।
  • हरदोई बेरियाघाट पर आयोजित हरियाणी डांसर सपना के कार्यक्रम का विरोध शुरू।
  • कार्तिक मेले में बीजेपी विधायक पर सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया संस्कृति विरोधी कार्यक्रम कराने का आरोप।
  • गिरते जनाधार पर सपना के सहारे जनता का मन लुभाने का लगाया आरोप।

हरदोई कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर जहां हरदोई जिले में भव्य मेला लगता है और जगह-जगह पर रामायण गीत और भजन से गंगा के घाट गुंजायमान होते हैं। वहीं आज योगी राज में हरदोई का गंगा घाट मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के ठुमके गुंजायमान होगा। वहीं सपा जिलाध्यक्ष व शिवसेना नेता द्वारा सपना के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। हरदोई बेरिया घाट पर होने वाले सपाना चौधरी के कार्यक्रम का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बीजेपी विधायक आशीष सिंह आशु पर गंगा के बेरिया घाट पर जनता का मन लुभाने के लिए हरियाणवी डांसर का कार्यक्रम कराने का बड़ा आरोप लगाया है। आशीष सिंह आशु का गिरते हुए जनाधार को डांसर सपना के सहारे जनता का प्यार पाने का सपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि बीजेपी की हार निश्चित है शिवसेना नेता अंकित गुप्ता ने भी हरियाणी डांसर के कार्यक्रम का विरोध किया।