हाथरस- बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने पिता को गोलियों से भूना।।

 
हाथरस- बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने पिता को गोलियों से भूना।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

हाथरस, 02 मार्च:- यूपी के हाथरस में अपराधियों पर कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में यहां एक पिता ने अपनी बेटी से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपियों ने पिता को गोलियों से भून दिया। पिता की मौत के बाद बेटी का बिलखते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है और चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर NSA (नेशनल सिक्यॉरिटी एक्ट) लगाने के आदेश दिए हैं। अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

पूरा मामला:- पूरा मामला जनपद हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र का है जहाँ बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या दबंगो ने कर दी, दबंगों ने घेरकर सीने में 12 गोलियां उतारी, किसान पिता ने पुलिस में गुंडों की शिकायत की थी। किसान की बेटी के साथ छेड़खानी करते थे गुंडे, खेत मे आलू खोद रहा था किसान। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेटी की छेड़खानी की थाने में शिकायत करके आया था बेटी का पिता, थाने में शिकायत करने के बाद में दबंग युवक ने गोलियों से सीना किया छलनी।।