क्या है सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान, खराब मौसम में भी छोटे रनवे पर है उतरने की क्षमता।।

 
क्या है सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान, खराब मौसम में भी छोटे रनवे पर है उतरने की क्षमता।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

हटके, 18 नवंबर:- यूपी के इतिहास में 16 नवंबर 2021 की तारीख ना सिर्फ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की वजह से याद रहेगी, बल्कि आपातकाल के समय सैनिकों और भारी हथियारों को लेकर दुर्गम सैन्य ठिकानों तक पहुंचाने वाले भारतीय वायुसेना के सबसे आधुनिक विमानों में से एक सी-130 सुपर हरक्यूलिस से पीएम मोदी और सीएम योगी की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग को भी सालों तक याद रखा जाएगा। क्या है इस विमान की खासियत और क्यों एक एक्सप्रेसवे पर इसकी लैंडिंग है देश के लिए खास, आइये जानते है ग्लोबल भारत की विशेष रिपोर्ट में।

लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलस:- यह एक चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला सैन्य परिवहन विमान है। सी-130जे, लॉकहीड सी-130 हरक्यूलस के नए इंजन, फ्लाइट डेक और अन्य प्रणालियों के साथ का एक व्यापक अपडेट संस्कारण है। इतिहास में किसी भी अन्य सैन्य विमान की तुलना में सबसे लंबा निरंतर उत्पादन हरक्यूलस परिवार के विमानो का हुआ है। 60 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान, हरक्यूलस परिवार के विमानो ने सैन्य, नागरिक और मानवीय सहायता अभियान में भाग लिया है। आइये जानते है इस विशेष विमान की खासियत।

क्या है सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान, खराब मौसम में भी छोटे रनवे पर है उतरने की क्षमता।।

यह (दो पायलट, और एक लोडमास्टर न्यूनतम चालक दल हैं का विमान है जिसकी क्षमता 92 यात्री (128 सी-130जे-30 के लिए) या 64 हवाई सैनिक (92 सी-130जे-30 के लिए) या 6 पैलेट (8 पैलेट सी-130जे-30 के लिए) या 74 रोगी 5 चिकित्सा कर्मियों के साथ (97 रोगी सी-130जे-30 के लिए) इसका पेलोड 42,000 पाउंड (19,050 किलोग्राम), सी-130जे-30 के लिए 44,000 पाउंड (19,958 किलोग्राम) इसकी लंबाई 29.79 मीटर सी-130जे के लिए (34.36 मीटर सी-130जे-30 के लिए) इसका पंख फैलाव 132 फुट 7 इंच (40.41 मीटर) इसकी ऊंचाई 38 फुट 10 इंच (11.84 मीटर) है। इसकी अधिकतम उड़ान वजन 164,000 पाउंड (74,393 किलोग्राम) सी-130जे-30 के लिए, 70,305 किलोग्राम सी-130जे के लिए इसकी अधिकतम गति 362 नोट्स (671 किमी/घंटे), इसकी रेंज 3,334 किमी (34,000 पौंड या 15,400 कि०ग्राम) अधिकतम सामान्य पेलोड पर है।

एक्सप्रेसवे पर गरुड़ जवानों का शानदार कारनामा:- रूस निर्मित मालवाहक विमान से गरुड़ जवानों ने एक्सप्रेसवे को कॉर्डन ऑफ किया, इसके बाद अपने हैरतअंगेज कारनामे से मौके पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कुछ देर तक तो लगा कि गरुड़ जवान किसी सीक्रेट मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

एक्सप्रेसवे पर भारत की ताकत की झलक दिखी:- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स के विमानों के एयरशो को पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने देखा। इस दौरान फाइटर जेट्स ने शानदार करतब दिखा।

एक नजर में जानिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को:- यह भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे लंबाई 341 किमी लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से निकलेगा। कुल 18 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ओवर ब्रिज, 7 बड़े पुल, 104 छोटे पुल, 13 इंटरचेंज, 5 रैंप प्लाजा, 271 अंडरपासेज, 525 पुलिया। 8 स्थानों पर फ्यूल पंप चार स्थानों पर सीएनजी स्टेशन, सुल्तानपुर में एयर स्ट्रिप पेट्रोलिंग। कैटल कैचर गाड़ियां और एंबुलेंस।।