चौदह सालों में पत्नी को कराई 26 देशों की यात्रा, ये है एक चाय वाले कि दिलचस्प कहानी।

 
चौदह सालों में पत्नी को कराई 26 देशों की यात्रा, ये है एक चाय वाले कि दिलचस्प कहानी।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

कोच्चि।
चाय की एक मामूली सी दुकान श्री बालाजी कॉफी हाउस के संचालक का 71 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विजयन और उनकी पत्नी मोहना अपनी कमाई से विश्व भ्रमण के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए। इस दम्पति ने चाय की दुकान से होने वाली कमाई से 300₹ रोजाना बचाकर 2007 में उन्होंने अपनी पहली इजराइल की यात्रा की थी। इस दम्पति ने पिछले 14 वर्षों में 26 देशों की यात्रा की। मजेदार बात ये है कि अपनी विदेश यात्रा के कुछ दिन पहले ही वे अपनी चाय की दुकान पर उसकी सूचना एक पोस्टर के रूप में लगा देते थे। इस दम्पति ने पहले देश के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा की। इसके बाद वे विदेश यात्रा पर जाने लगे। उन्होंने बालाजी मंदिर में 100 से अधिक बार दर्शन किये थे। दुनिया भर में यात्रा करने वाले इस दम्पति की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उन्हें बड़े प्रायोजक मिलने लगे थे। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 2019 ने उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को प्रायोजित किया था। एक बार मीडिया से विजयन ने अपनी यात्रा को लेकर कहा था कि यात्रा मेरे खून में है। अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक है और यात्रा सबसे अच्छा अनुभव जो हमको अमीर बनाता है। इस दम्पति की अंतिम विदेश यात्रा 21 अक्टूबर को हुई थी। जाने-माने लेखक एन एस माधवन ने ट्वीट कर लिखा “दुनिया के कई देशों की यात्राएं करने वाले एर्नाकुलम के चाय विक्रेता विजयन का निधन। हाल ही में वह रूस से लौटे थे। जहां पुतिन से उनके मिलने की इच्छा थी।” विजयन के परिवार में पत्नी, दो बेटियां शशिकला, उषा और तीन पोते-पोतियां हैं।