अभिनय एम्बुलेंस योजना जिसमे गायों के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर होगी एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध।।

क्या है अभिनय एम्बुलेंस योजना, और क्या-क्या लाभ मिलेगा पशुपालकों को, क्या है एम्ब्रियो ट्रांसप्लांट व्यवस्था।।
 
अभिनय एम्बुलेंस योजना जिसमे गायों के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर होगी एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ, 16 नवंबर:- अब पशुपालको को अपने जानवरों के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक योजना का शुभारंभ करने जा रही है, जहाँ गायों के इलाज के लिए अभिनय एम्बुलेंस योजना की शुरुआत की जाएगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गायों के संरक्षण और सम्बर्धन का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 7 लाख गायों को प्रत्येक माह 900 रुपये प्रत्येक गाय के हिसाब से भरण पोषण के लिए दिए जा रहे हैं, इसके अलावा 200 बृहद गौ संरक्षण केंद्र , 5500 अस्थाई गौशाला बनवाई गयीं। वहीं 542 रजिस्टर्ड गौशाला को आर्थिक मदद की जा रही है, पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इस अभिनव एम्बुलेंस योजना का शुभारंभ दिसंबर महीने में किया जा सकता है।

क्या है अभिनय एम्बुलेंस:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गायों के इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राज्य सरकार गायों की चिकित्सा के लिए अभिनव एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है। जिसके माध्यम से गायों को बिना देरी के पशु चिकित्सालय भेजा जा सकेगा, साथ ही राज्य सरकार गायों की नस्लों की सुधार के लिए ‘एब्रियो ट्रांसप्लांट’ की व्यवस्था भी पशुपालकों को उपलब्ध कराएगी।

पशुपालकों को मिलेंगी ये सुविधाएं:- सरकार गायों के नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत पशुपालकों को 3 बार गायों के मुफ्त गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराएगी। सरकार द्वारा ‘एब्रियो ट्रांसप्लांट’ तकनीक के माध्यम से गायों के शत प्रतिशत गर्भाधान की व्यवस्था की जाएगी। इस तकनीक का प्रयोग पहले बाराबंकी जिले में किया गया। जहां इस तकनीक से अच्छे परिणाम मिले थे। इसी को अमल में लाकर सरकार राज्य के सभी जिलों में ये सुविधा उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।

समझे एब्रियो ट्रांसप्लांट:- इस तकनीक में गाय के सीमेन से तैयार भ्रूण को 8 से 10 गायों में रखा जाता है। इस विधि के प्रयोग से गाय के गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें लगभग 92 फीसदी बछिया ही पैदा होती हैं। इस तकनीक की खास बात ये भी है कि इस गाय से पैदा होने वाली बछिया 20 किलो के आसपास दूध देती है।

तत्काल मिलेगी चिकित्सीय सेवा:- इस योजना के तहत प्रदेश में किसी भी गाय के बीमार होने या फिर हादसे का शिकार होने पर तत्काल एम्बुलेंस मौके पर पहुंचेगी और उसका इलाज करेगी। इस अभिनव एंबुलेंस योजना का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करने जा रहे हैं, इस योजना के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां गायों के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

520 एम्बुलेंस से शुरू होगी योजना:- पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने 520 एम्बुलेंस के लिए धन आवंटित किया जो विभाग को मिल गया है। जल्द ही अभिनव एम्बुलेंस योजना के तहत इन एम्बुलेंस को खरीदकर काम पर लगाया जायेगा, इस एंबुलेंस में एक डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ के अलावा एक चालक रहेगा।

सूचना के लिए स्थापित होगा कॉल सेंटर:- गायों की स्थिति सुधारने के लिए शुरू की जा रही इस पहल के तहत किसी भी गाय के बीमार मिलने या हादसे का शिकार होने की सूचना कॉल सेंटर पर दी जाएगी। जिसके लिए जल्द ही एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है, सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर यह एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और गाय का इलाज करेगी।

दिसम्बर में शुरू हो सकती है योजना:- कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गायों के संरक्षण और सम्बर्धन का कार्य किया जा रहा है, प्रदेश में 7 लाख गायों को प्रत्येक माह 900 रुपये प्रत्येक गाय के हिसाब से भरण पोषण के लिए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 200 बृहद गौ संरक्षण केंद्र , 5500 अस्थाई गौशाला बनवाई गयीं। वहीं 542 रजिस्टर्ड गौशाला को आर्थिक मदद की जा रही है, पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इस अभिनव एंबुलेंस योजना का शुभारंभ दिसंबर महीने में किया जा सकता है।।