इमरान खान बना संजय चौहान। हिन्दू महिला से शादी कर प्रताड़ित किया। विरोध करने पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को टेढ़ी पुलिया के पास से दबोचकर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
 
इमरान खान बना संजय चौहान। हिन्दू महिला से शादी कर प्रताड़ित किया। विरोध करने पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

डाo शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 25 जून।

इमरान खान बना संजय चौहान। हिन्दू महिला से शादी कर प्रताड़ित किया। विरोध करने पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को टेढ़ी पुलिया के पास से दबोचकर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

लखनऊ के गुडम्बा इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने अपना धर्म और असली नाम छिपाकर शादी कर ली। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की तहरीर पर जनवरी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को टेढ़ी पुलिया के पास से दबोचकर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को बहादुरपुर इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला ने थाने में इमरान खान उर्फ संजय चौहान के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप था कि कानपुर के शिवपुरी पश्चिमी घाटमपुर का रहने वाले इमरान ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। दोनों की मुलाकात दस साल पहले हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, मुलाकात के समय इमरान ने अपना परिचय संजय चौहान के रूप में दिया।

दोनों के बीच प्रेम संबंध चला और उसके बाद शादी कर ली। महिला की पहली शादी से एक बेटी थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक सब ठीक चला। लेकिन इसके बाद संजय उर्फ इमरान उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर 18 जनवरी को मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले की विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक शिवचरन लाल को सौंपी गई। विवेचना के दौरान संजय के फर्जीवाड़े का प्रमाण मिला। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ संजय उर्फ इमरान ने दुष्कर्म किया था। इसकी भी पुष्टि हुई।

नाबालिग बेटी का भी बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद इस मामले में अमानत में खयानत, जालसाजी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी इमरान उर्फ संजय चौहान को टेढ़ी पुलिया मीट मंडी के पास से दबोचा। उसके पास से फर्जी दस्तावेज मिले। पुलिस ने उसके पास से संजय चौहान के नाम से मतदाता पहचान पत्र के अलावा कई दस्तावेज इमरान के नाम से भी बरामद किए जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।