विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

 
विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड,26 जनवरी:- अगर बॉलीवुड बाला नोरा फतेही की बात करें तो अपने डांस और खूबसूरती से उन्होंने सभी का दिल जीता हैं। इसी के साथ ही वे अपने लुक को लेकर भी सुर्खियाँ बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनके दीवानों की कमी नहीं हैं जो उनकी एक झलक को तरसते हैं।

विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

ऐसा ही एक विंटेज लुक नोरा का अब सामने आया हैं जिसमें वे अपनी खूबसूरती का कहर बरपा रही हैं। मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के खास कलेक्शन के लिए नोरा ने मोतियों का ब्लाउज पहन रखा था। जिसमे वो सल्ट्री अवतार में तो दिख ही रही थीं। वहीं उनका पूरा लुक किसी महारानी की तरह दिख रहा था।

विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

कहाँ से शुरू किया कैरियर:- उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ में अभिनय किया। बाद में उन्होंने पुरी जगन्धा के तेलगू अभिनेता टेम्पर में एक विशेष गीत के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी महेश भट्ट द्वारा निर्मित विशेष प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2014 की शुरुआत में उन्होंने पुरी जगन्धास के टेम्पर पर हस्ताक्षर किए, जो तेलुगू में अपनी शुरुआत का प्रतीक था। बाद में, उन्होंने बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में प्रसिद्ध होने के लिए हस्ताक्षर किए।

विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

हर लुक में कहर ढाती है:- नोरा हर लुक में कहर ढाती हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न कपड़ों में सेक्सी लुक हो या फिर देसी इंडियन कपड़ों में लुक। हर बार की तरह इस बार भी नोरा की तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। मोतियों की डिजाइन वाले स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ सफेद रंग की जामदानी साड़ी और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो किसी महारानी की तरह दिख रही हैं। वहीं उनका विंटेज लुक हर किसी का दिल लुभा रहा है।

विंटेज लुक में कहर ढा रही है नोरा फतेही, फैन्स से साझा की अपनी तस्वीरे।।

बालो की स्टाइल लाजवाब:- गहरे रंग की लिपस्टिक और बालों को खास अंदाज में कर्ल किया गया है। वहीं इस स्टेटमेंट ब्लाउज को क्रिस्टल के चोकर नेकपीस के साथ टीमअप किया गया है। ये सारी चीजें नोरा के लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही हैं। वहीं नोरा की ये तस्वीर बॉलीवुड की एक्ट्रेस मधुबाला की याद दिला रही है जो कि मोतियों की ज्वैलरी से बेहद लगाव रखती थीं।।