चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग के दस वर्ष प्रगति व संभावना अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

 
चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग के दस वर्ष प्रगति व संभावना अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग के दस वर्ष प्रगति व संभावना अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजितबीजिंग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। 21 सितंबर को चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के थिंक टैंक प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से एक संगोष्ठी आयोजित की, जहां उन्होंने एक साथ दस वर्षों में चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग में प्राप्त उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया, और दोनों के बीच सहयोग की संभावना पर चर्चा भी की।

वर्ष 2012 में चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग तंत्र की स्थापना की गयी, जो दोनों पक्षों के बीच निरंतर रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहन करने और सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। दस वर्षों में चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के नेताओं के संयुक्त प्रचार के साथ दोनों के बीच सहयोग से न सिर्फ चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के उद्यमों और जनता को वास्तविक लाभ मिला है, बल्कि चीन-यूरोप संबंधों के निरंतर स्थिर विकास और क्षेत्रीय शांति व समृद्धि के लिये महत्वपूर्ण योगदान भी दिया गया।

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के यूरोप अनुसंधान प्रतिष्ठान के उप प्रधान, चीन-मध्य पूर्वी यूरोपीय देशों के थिंक टैंक आदान-प्रदान व सहयोग के नेटवर्क महासचिव ल्यू जोख्वेई ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम