भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव बनाए गए शिव शक्ति नाथ बख्शी

 
भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव बनाए गए शिव शक्ति नाथ बख्शी
भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव बनाए गए शिव शक्ति नाथ बख्शीनई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिव शक्ति नाथ बख्शी को भाजपा संसदीय दल का नया कार्यालय सचिव नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - एबीवीपी से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले बख्शी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में इस छात्र संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे भाजपा प्रकाशन विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के साथ-साथ भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश में कार्यकारी संपादक का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी देते हुए बयान जारी कर कहा कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निदेर्शानुसार डॉ शिव शक्ति नाथ बख्शी को भाजपा संसदीय दल का कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के लोक सभा एवं राज्य सभा के सभी सांसदों को भी इस संगठनात्मक नियुक्ति के बारे में अवगत करा दिया गया है।

--आईएएनएस

एसटीपी/एएनएम