भारत जोड़ो यात्रा के 333 किलोमीटर पुरे, त्रिशूर जिले में विश्राम कर रहे यात्री

 
भारत जोड़ो यात्रा के 333 किलोमीटर पुरे, त्रिशूर जिले में विश्राम कर रहे यात्री
भारत जोड़ो यात्रा के 333 किलोमीटर पुरे, त्रिशूर जिले में विश्राम कर रहे यात्रीनई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 333 किलोमीटर पुरे कर लिए हैं, वहीं पिछली बार 15 सितंबर की तरह इस बार भी यात्रियों ने एक दिन का अवकाश लिया है। आज सभी यात्री विश्राम करेंगे साथ ही यात्रियों के लिए आज एक चिकित्सा शिविर लगाया गया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश नें बताया, 333 किलोमीटर की यात्रा के बाद आज भारत यात्री त्रिशूर जिले में विश्राम कर रहे हैं। पिछली बार 1 दिन का ब्रेक 150 किलोमीटर पूरा होने के बाद 15 सितंबर को था। विश्राम के दिनों में यात्री भारत जोड़ो यात्रा के अगले चरण के लिए खुद को तैयार करते हैं। आज उनके लिए एक चिकित्सा शिविर भी लगाई जा रही है।

दरअसल वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश और अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के शिरकत कर रहे हैं। ये पदयात्रा कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का रास्ता तय करेगी। सभी यात्री 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे, कांग्रेस इस यात्रा से भारत जोड़ने की बात कर रही है।

--आईएएनएस

एमएसके/एसकेके