यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूसी हमलों में 17 मारे गए

 
यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूसी हमलों में 17 मारे गए
यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूसी हमलों में 17 मारे गए यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूसी हमलों में 17 मारे गए यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूसी हमलों में 17 मारे गएकीव, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिज्जिया पर रातभर रूसी हमलों में कम से कम 17 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह जानकारी यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

जापोरिज्जिया में यूक्रेनी क्षेत्रीय गवर्नर, ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने कहा, रूसी मिसाइलों ने नौ मंजिला इमारत को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया। आठ लोगों को बचाया गया है। मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि यह शहर यूक्रेन के नियंत्रण में है, लेकिन यह उस क्षेत्र का हिस्सा है, जिस पर रूस ने पिछले महीने कब्जा करने का दावा किया था।

रूसी कार्रवाई की निंदा करते हुए, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने गोलाबारी को शांतिपूर्ण लोगों पर फिर से बेरहम हमले करार दिया।

रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया।

--आईएएनएस

पीजेएस/एसजीके