ली खछ्यांग ने जापान के आर्थिक जगत के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस की

 
ली खछ्यांग ने जापान के आर्थिक जगत के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस की
ली खछ्यांग ने जापान के आर्थिक जगत के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस कीबीजिंग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 22 सितंबर को दोपहर बाद पेइचिंग में जापान के आर्थिक जगत के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय वीडियो कांफ्रेंस की। ली खछ्यांग ने उनके साथ चीन-जपान संबंध, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग, वैश्विक आर्थिक व वित्तीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन समेत व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

ली खछ्यांग ने कहा कि कुछ दिनों बाद चीन-जापान संबंधों के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ है। चीन और जापान एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं। द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास दोनों देशों के हित में है, दोनों देशों के जन-कल्याण और क्षेत्रीय तथा विश्व शांति, स्थिरता व विकास के लिए लाभदायक भी है।

ली खछ्यांग ने आगे कहा कि आर्थिक व व्यापारिक सहयोग हमेशा चीन-जापान संबंधों का स्थिरक और प्रेरक है। इधर के कुछ सालों में चीन-जापान व्यापार निरंतर नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2021 में दोनों देशों का व्यापार 3 खरब 70 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा और दोनों के सहयोग में अपार लचीलापन और संभावनाएं देखी गईं। चीन जापान के साथ चौतरफा, बहुआयामी और बहुस्तरीय सहयोग उन्नत करने को तैयार है।

ली खछ्यांग ने बल दिया कि एशिया चीन और जापान के समान विकास का आधार है। चीन शांतिपूर्ण विकास पर कायम रहेगा। आशा है कि चीन और जापान पारस्परिक सम्मान कर पारस्परिक विश्वास बढ़ाएंगे, मतभेदों का समुचित निपटारा करेंगे और एक साथ शांतिपूर्ण बाहरी वातावरण तथा स्थिर पड़ोसी वातावरण की सुरक्षा करेंगे, ताकि चीन, जापान और क्षेत्रीय देशों का समान विकास पूरा किया जा सके।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम