केजीएफ स्टार यश ने एफ1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ दिए पोज
Sun, 9 Oct 2022


सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में दोनों शख्सियत नजर आ रही हैं। इसमें रेजिडेंट ईविल की अभिनेत्री एला बालिंस्का भी हैं।
यश ने इससे पहले एक शूटिंग रेंज से एक क्लिप साझा की थी।
उन्होंने कैप्शन के रूप में लिखा, लक्ष्य तक पहुंचने का हमेशा एक तरीका होता है, चुनौती इसे ढूंढ़ने की होती है! धन्यवाद, क्या शानदार दिन है! अगली बार यह कलाश्निकोव होगा!
वर्कफ्रंट की बात करें, अभिनेता को आखिरी बार केजीएफ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त में देखा गया था, जिसमें संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं।
--आईएएनएस
पीटी/एसकेपी