महंगाई के खिलाफ प्रियंका गांधी का सड़क पर धरना, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Fri, 5 Aug 2022


राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनके साथ तमाम अन्य सांसदों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी सड़क पर धरने पर बैठी हुई है और पुलिस उनको उठाने का प्रयास कर रही है।
इसके अलावा कांग्रेस ने राज्यों में राजभवन घेराव कार्यक्रम का भी ऐलान किया है, तो वहीं जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भी वो प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल को पत्र लिख कर जानकारी दी है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है, लिहाजा किसी तरह के प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी जा सकती है। अगर 144 धारा का उलंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
एमएसके/एसकेपी