लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डेय होंगे देश के अगले सेना प्रमुख इसी माह के अंत मे सेवा निवृत्त होगें वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे।

देश के पहले इंजीनियर मनोज पाण्डेय को आगामी 30 अप्रैल को सौंपी जाएगी भारतीय सेना की कमान। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का इसी माह के अंत मे सेवा निवृत्त हो रहे हैं वर्तमान सेनाप्रमुख  जनरल मनोज मुकुंद नरवणे। कार्यकाल समाप्त के बाद सीडीएस की रेस में सबसे आगे है मनोज मुकुंद नरवणे का नाम।
 
GLOBAL BHARAT NEWS
      GloBal BHaRat NeWs
www.globalbharatnews.com

नई दिल्ली।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय देश के नए सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। मनोज पांडेय देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है। अपने 39 साल के सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है। पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं।