पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में मची भगदड़। 8 लोगों की मौत,15 घायल।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में तेलगु देशम पार्टी(TDP) नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक झलक पाने के लिए उमड़ी थी भीड़। इसी दौरान भगदड़ मचने से कई लोग नाले में गिर गए जिसमे डूबने से महिला समेत 8 की मौत हुई है।
 
Global bharat news

        ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
आंध्र प्रदेश, 29 दिसंबर।
नेल्लोर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के रोडशो में देर रात भगदड़ (Stampede) मचने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल है। हादसा तब हुआ जब चंद्रबाबू नायडू का काफिला इलाके से गुजर रहा था। मृतको में एक महिला भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में तेलगु देशम पार्टी(TDP) नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लोग खुली जल निकासी वाली नहर में गिर गए जिसमें आठ की जान चली गई।पुलिस ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।दर्दनाक हादसे को देखते हुए तेदेपा नेता ने अपना भाषण समाप्त कर दिया। 

मृतकों की पहचान आत्माकुर निवासी देविनेनी रवींद्र (73), कोंडाडुडुसुपले गांव निवासी कलावकुरु यनाडी (53), उलवापडु गांव निवासी यतागिरी विजय (35), कनुदुरु निवासी काकुमानु राजा (50), उटुकुरी पुरुषोत्तम (56), मारालापति चीना कोंडैया (55), गड्डा मधुबाबू, रमैया (45) और कंदुकुरी राजेश्वरी (37) के रूप में हुई है। घायलों का जीजीएच में इलाज चल रहा है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 घटना के बाद इलाके में पीड़ितों की मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक नायडू का भाषण सुनने के लिए हजारों लोग अस्थायी मंच की ओर बढ़े। इस दौरान हाथापाई में भगदड़ मच गई, जिससे कुछ लोग छह फीट गहरे नाले में गिर गए। सभी आठ की दम घुटने से मौत हो गई। 

नायडू ने शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख -10 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वह अपना रोड शो रद्द करके घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तेदेपा कार्यकर्ताओं की मौत से दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से उनके बच्चों को सभी आवश्यक सहायता और शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।