डॉ. चन्द्र शेखर 'प्राण' बने “स्कूल आफ एक्सीलेंस इन पंचायत” (NIRDPR) के सलाहकार।

ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भारत सरकार की प्रमुख संस्था 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान' (NIRDPR) हैदराबाद के अंतर्गत अप्रैल 2023 में 'स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पंचायत' की स्थापना हुई है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

डॉ. चन्द्र शेखर 'प्राण' बने “स्कूल आफ एक्सीलेंस इन पंचायत” (NIRDPR) के सलाहकार

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

हैदराबाद, 23 अप्रैल।

ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भारत सरकार की प्रमुख संस्था 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान' (NIRDPR) हैदराबाद के अंतर्गत अप्रैल 2023 में 'स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पंचायत' की स्थापना हुई है।

इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए गठित सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक डॉ. चन्दशेखर प्राण Chandra Shekhar Pran  Ji को नामित किया गया है। 

उक्त जानकारी तीसरी सरकार अभियान की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अनिल उदय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। 

पंचायतीराज व्यवस्था से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं परिणामपरक बनाने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पंचायत का शुभारंभ किया गया है। 

इस स्कूल ऑफ एक्सिलेंस के नीति निर्धारण तथा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस समिति के अन्य सलाहकार सदस्यों में सर्वश्री एस. एस. मीनाक्षी सुंदरम (पूर्व सचिव भारत सरकार), एस. एस. विजयानंद (पूर्व सचिव, भारत सरकार) सहित कर्नाटक, झारखंड तथा केरल जैसे राज्यों के संबंधित विभाग के सचिवों को भी शामिल किया गया है।

डॉ.चंद्रशेखर 'प्राण' वर्तमान में तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक तथा पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के निदेशक रहे हैं। वे विगत 9 वर्षों से पंचायतों के संस्थागत विकास के लिए कार्य कर रहे है। इस अभियान के अन्तर्गत पंचायतीराज व्यवस्था के संबंध में जागरूकता, पंचायत प्रतिनिधियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण और अधिनियम संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए विभिन्न स्तरों पर एडवोकेसी का कार्य किया जा रहा है। 

तीसरी सरकार अभियान इस समय देश के 18 राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, सिक्किम, केरल, कर्नाटक तथा असम में पंचायत व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु सहयोगी संगठनो के साथ पहल एवं प्रयास कर रहा है। 

डॉ. चन्द्रशेखर प्राण को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पंचायत की सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों सामाजिक कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. प्राण को इस दायित्व के लिए बधाई तथा शुभकामनायें दी है।