शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ED ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया।

संजय सिंह को ईडी के दफ्तर में ले जाया जाएगा। कहा जा रहा है कि आज की रात वह ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ED ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 4 सितम्बर।

संजय सिंह को ईडी के दफ्तर में ले जाया जाएगा। कहा जा रहा है कि आज की रात वह ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बुधवार सुबह से ही संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही थी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी की जैसे ही खबर सामने आई उनके आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में बुधवार सुबह AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापे मारे। 

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। 

आम आदमी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था।