शादी किया दूल्हन को घर लाये, और सुहागरात के पहले ही जेल पहुंच गए।

लखनऊ में आशियाना थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहे पीसीएस अधिकारी को दूसरी लड़की से शादी करने पर तुरन्त गिरफ्तार कर लिया।
 
शादी किया दूल्हन को घर लाये, और सुहागरात के पहले ही जेल पहुंच गए।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 15 दिसम्बर।
राजधानी लखनऊ की आशियाना थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहे एक पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अनुराग रंजन का 2018 में चयन हुआ था, लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है।

एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है, और अन्तत: 12  दिसंबर को अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर लिया।

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की 12 दिसंबर को शादी हुई और शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे ही थे कि इसी बीच उनकी प्रेमिका ने घर पर पहुंच कर हंगामा कर दिया और अनुराग पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया।

एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और 2017 में महेंद्रा कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया।

पीसीएस में चुने जाने के बाद अनुराग को बीते 12 दिसंबर को शादी हुई। अनुराग की शादी की जानकारी के बाद ही उनकी प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज करवाई।

पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।