मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,जानिए कौन है मोहन यादव

राजेंद्र शुक्ला, जगबीर देवड़ा को बनाया गया मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री
 
Mohan Yadav Cm Mp

मोहन यादव होगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री..

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा, इसे लेकर कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. विधायक दल की बैठक में  मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था. इस ऐलान के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है. 
*अब सूबे की कमान #मोहन_यादव के हाथों में होगी...

मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे।
मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। कहा जा रहा है शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया गया। मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे।

मोहन यादव की जीवनी, कौन है MP के CM मोहन यादव? 
पूरा नाम डॉ. मोहन यादव
जन्म की तारीख 25 मार्च 1965
जन्म स्थान उज्जैन, मध्यप्रदेश
पिता का नाम पूनमचंद यादव
मां का नाम लीलाबाई यादव
जीवनसाथी का नाम सीमा यादव
शिक्षा एमबीए, पीएचडी
डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 की उज्जैन में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई भी उज्जैन में ही हुई। यहीं से उन्होंने राजनीति की शुरुआत भी की थी। छात्र जीवन में ही मोहन यादव ने राजनीति में कदम रखा और फिर आगे बढ़ते चले गए। मोहन यादव ने सीमा यादव से शादी की है। इनसे इनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है।