प्रतापगढ़: सपा नेता अश्वनी सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात।

 
प्रतापगढ़: सपा नेता अश्वनी सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

समाजवादी पार्टी के नेता अश्वनी सोनी ने बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पार्टी नेताओं से उनका कुशल क्षेम लेते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ मिशन 2022 की शत प्रतिशत सफलता हेतु लगे रहने का निर्देश दिया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा नेताओं से कहा कि जनता के बीच पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखे और सपा सरकार के दौरान किए गए विकास को भी बताएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ पार्टी के दायित्व का निर्वहन करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश की जनता के सुख-दुख में भागीदारी सपा के सिपाही निभाते हुए उनकी मदद का प्रयास करता रहेगा। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता अश्वनी सोनी से प्रतापगढ़ जिले की राजनीतिक गतिविधियों के विषय में जानकारी हासिल की। यह जानकारी सपा नेता व मां हर-हर गंगे सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शुक्ल एडवोकेट ने दी है।