ब्लू ह्वेल के बाद खतरनाक साबित होती पब जी गेम की लत

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
विकास पाण्डेय(संवाददाता)

5 जुलाई।
पब जी गेम इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा खेला जाने वाला ऑनलाइन गेम बन गया है। युवा पीढ़ी इस ऑनलाइन गेम में डूब चुकी है।इसकी लत इतनी बुरी होती जा रही है कि कुछ लोग रात को नींद में बड़बड़ाते हैं तो कुछ लोगों को इसके चक्कर में अपनी जान भी गवानी पड़ी है।पूरी दुनिया मे रोज नए-नए मामले सामने आने से रूह कांप जाती है। नए अपडेट के साथ नए चैलेंज आ रहे हैं जिनको पूरा न कर पाने के कारण युवाओं में डिप्रेशन बढ़ रहा है जिससे उनको अपनी जान गवानी पड़ रही है। एक फिटनेस ट्रेनर इसी गेम की वजह से अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है जिसके चलते वो अपने आप को मुक्के मार रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शख्स ने पिछले 10 दिन लगातार पब जी जेम खेला था। गेम की लत के कारण उसने खुद को घायल कर लिया है। जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर भी उसकी बीमारी को देखकर हैरान हैं।डॉक्टर्स का मानना है कि उसकी ये हालत पब जी गेम खेलने से हुई है।