14 मई दिन शनिवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 14 मई 2022, दिन:- शनिवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
14 मई के राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय बड़ेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि- राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बड़ेगी। नोकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

कर्क राशि- वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। राजकीय सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि- बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनपसंद रोजगार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग है। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि- यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला राशि- दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। दूसरों की बातों में नही आएं। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। विवाद न करें। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि- थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रताव मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि- बिछड़े मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे।

मकर राशि- व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेंगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

कुंभ राशि- पुराना रोग उभरेंगा। व्यपार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। नोकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी सहयोग नही करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को टालें। समय शीध्र सुधरेगा।

मीन राशि- यात्रा अनुकूल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम करेंगे। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रभाव क्षेत्र बड़ेगा। प्रयास सफल रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/नृसिंह जयंती
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- शनि मंदिर में काले अंगूर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में। यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता हैं। लेख है दिनांक 14 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। 14 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 अंक होता है, 5 अंक का स्वामी बुध ग्रह है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक- 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक- 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष- 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव- देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग- हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।।