15 मई दिन रविवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 15 मई 2022, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
15 May Rashifal

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास अच्छे रहेंगे। लाभ के मौके बार-बार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में तरक्की के योग है। समय उत्तम रहेगा।

वृष राशि- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि- ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है।

सिंह राशि- नोकरी में उच्चाधकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समय।

कन्या राशि- बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि- विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में रुझान बड़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय बड़ेगी।

वृश्चिक राशि- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा। धैर्य रखें।

धनु राशि- प्रयास सफल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति   सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में उन्नति मिलेगी। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा।

मकर राशि- व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि- बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आएंगे। किसी समस्या से निजात मिलेगी। नोकरी में सुकून रहेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव होगी।

मीन राशि- फालतू खर्च होगा। चिता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। आखों को चोट व रोग से बचाएं। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। किसी से भी वाद-विवाद न करें। नकारात्मकता हावी रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)- व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृष
शुभ समय- 09:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/पूर्णिमा व्रत/श्रीकूर्म जयंती
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में गुड़ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में। यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। लेख है दिनांक 15 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। 6 अंक का स्वामी शुक्र ग्रह है, आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक- 6, 15, 24
शुभ अंक- 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष- 2022, 2026
ईष्टदेव- मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग- क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।।