29 अप्रैल दिन शुक्रवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 29 अप्रैल 2022, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
29 April Rashifal

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नए विचार दिमाग में आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी।

वृष राशि- पुराना रोग उभरेंगा। काम में मन नही लगेगा। नोकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी।

मिथुन राशि- प्रयास सफल रहेंगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।

सिंह राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश अनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

कन्या राशि- किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुचेंगी। पुराना रोग उभरेंगा। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

तुला राशि- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। शुभ समय।

वृश्चिक राशि- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेगा। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट-दुर्घटना से हानि होगी। शारीरिक कष्ट होगा। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर होगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी।

कुंभ राशि- यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि- स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नोकरी में रुतबा बड़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। समय उत्तम रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
ऋतु- ग्रीष्म
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुम्भ
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य 
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत/मुहूर्त- मास शिवरात्रि/पंचक समाप्त/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में। यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी, दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 मूलांक का स्वामी चन्द्र ग्रह है, 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक- 2, 11, 20, 29
शुभ अंक- 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष- 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव- भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग- सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें, व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।।