06 मई दिन शुक्रवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे।

दिनाँक:- 06 मई 2022, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 6 may

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। स्वदिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बड़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि- भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि- यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुझान बड़ेगा। कारोबार से उन्नति होगी। नोकरी में चेन रहेगा।

कर्क राशि- किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बात बिगड़ेगी। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। जोखिम के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि- प्रयास सफल रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में चेन रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। शुभ समय।

वृश्चिक राशि- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। अनहोनी की आशंका रहेगी।

धनु राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में उच्चाधकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि- नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ होगा। कोई बड़ा काम होगा। राज्य से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बड़ेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि- नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम पूरे होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। सुख के साधन मिलेंगे।

मीन राशि- बनते काम बिगड़ेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार धीमा रहेगा। पार्टनरों से मतभेद होगा। विवाद को टालें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी संवत- 2022 
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- धृति
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 07:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य 
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/मुहूर्त- नामकरण/जातकर्म/सर्वार्थसिद्धि योग/अन्नप्राशन/कर्णवेध/मुंडन/देवप्रतिष्ठा/श्री आद्य शंकराचार्य जयंती
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- किसी कन्या को चांदी भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। लेख है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। 6 मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह है।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक- 6, 15, 24
शुभ अंक- 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष- 2022, 2026
ईष्टदेव- मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग- क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।।