13 मई दिन शुक्रवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 13 मई 2022, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
13 मई राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि- कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बड़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी।

मिथुन राशि- अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बड़ावा न दें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी।

कर्क राशि- नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

सिंह राशि- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। स्थाई संपति से लाभ मिलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

तुला राशि- दौड़धूप अधिक होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। काम में मन नही लगेगा। कारोबार धीमा चलेगा। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

वृश्चिक राशि- कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय बनी रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।आत्मसम्मान बडेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मकर राशि- यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभ देंगे। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि- फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।

मीन राशि- यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। कारोबारी सौदे बड़े होंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)- वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल- वायव्य 
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- प्रदोष व्रत/उपनयन/द्विरागमन/वाहन क्रय/मुंडन/देव प्रतिष्ठा/गृहप्रवेश/गृहारंभ मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
आज का उपाय- किसी कन्या को चांदी भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में, यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। लेख है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी, दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। 4 मूलांक का स्वामी राहु ग्रह है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक- 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक- 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष- 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव- श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग- नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।।