01 मई दिन रविवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 01 मई 2022, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 01 May

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि- किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। वाणी नियंत्रण रखें। किसी से अनबन होगी। विवाद से क्लेश होगा। समय का अपव्यय होगा।

कर्क राशि- व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी।

कन्या राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति सहज होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी समस्या का हल सहज मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि- अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता व तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। कारोबार धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग करेंगे।

धनु राशि- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आराम का समय मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कुंभ राशि- नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।

मीन राशि- कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। विवेक से कार्य करें। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी संवत- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)- किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 09:11 से 12:21, 01:56 से 03:32 
राहुकाल- सायं 04:30 से 06:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/मुहूर्त- त्रिपुष्कर योग/ऋषि पाराशर जयंती
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में बेल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा, आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक- 1, 10, 19, 28
शुभ अंक- 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष- 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव- सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग- लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।।