02 मई दिन सोमवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 02 मई 2022, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 02 May

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास बड़ेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे।  व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में रुझान बड़ेगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

मिथुन राशि- भागदौड़ रहेगी। ज्यादा खर्च से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। पुराना रोग उभरेंगा। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि- नए संपर्क बनेंगे। मित्रों से मेलजोल बड़ेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय बनी रहेंगी। शुभ समय।

सिंह राशि- मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

कन्या राशि- काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लोगों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि- पुराना रोग बाधा का कारण बनेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि- या‍त्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने के योग है। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

धनु राशि- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम करेंगे। नोकरी में जवाबदारी बड़ेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- वाहन के प्रयोग में सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी। निवेश करने का समय नही है। नौकरी में सहकर्मियों से अनबन होगी। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ रहेगी।

कुंभ राशि- नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ेगी। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। परिवार में मनमुटाव होगा। निवेश करने से बचें। कारोबार धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी।

मीन राशि- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही काम सफल होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों की सहायता करने क मौका  मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय अनुकूल रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रहा है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी संवत- 2022 
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)- सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक  
दिशा शूल- आग्नेय 
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/मुहूर्त- वधू प्रवेश/द्विरागमन मुहूर्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- मंदिर में लस्सी चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। पेश है दिनांक 2 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी, दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक- 2, 11, 20, 29
शुभ अंक- 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष- 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव- भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग- सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।।