30 अप्रैल दिन शनिवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 30 अप्रैल 2022, दिन:- शनिवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 30 April

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- यात्रा मनोरंजक होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृष राशि- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रहेगा। आय में कमी रहेगी। धनहानि की आशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। समय शीघ्र सुधरेगा।

मिथुन राशि- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। आय बड़ेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि- बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि- यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि- फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा रहेगा। आय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि- नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम मिलेगी। धन लाभ होगा। आय बड़ेगी। नौकरी में चेन रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- योजना फलीभूत होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि- राजकीय बाधा दूर होगी। विवेक का प्रयोग करें। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुझान रहेगा। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।

मकर राशि- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से हानि की आशंका है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभ देगी। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
ऋतु- ग्रीष्म
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- ईशान
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत/मुहूर्त- शनैश्चरी अमावस्या/श्री शुकदेव जयंती
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:
आज का उपाय- शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक कर इमरती का नैवेद्य अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में। यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है, पेश है दिनांक 30 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह 3 अंक बृहस्पति का प्रतिनिधि है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक- 3, 12, 21, 30
शुभ अंक- 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष- 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव- देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग- पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।।