08 मई दिन रविवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे।

दिनाँक:- 08 मई 2022, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 08 may

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्‍छा चलेगा। भूमि-भवन के कार्य लाभ देंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि- रुके कार्य बनेंगे। कोर्ट-कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शुभ समय।

मिथुन राशि- बनते काम बिगड़ेंगे। भाइयों से कहासुनी होगी। विवाद को बड़ावा न दें। नौकरी में सहकर्मी विरोध करेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कर्क राशि- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा।

सिंह राशि- अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद होगा। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कन्या राशि- मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नए काम करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि- नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल निकलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार मिलेगा।

धनु राशि- फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता व तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ेंगे। नोकरी में कार्यभार रहेगा।

मकर राशि- यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। समय शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- योजना फलीभूत होगी। किसी समस्या का हल एकाएक होगा। प्रयास सफल रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।

मीन राशि- रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)- गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 09:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/रविपुष्य/गंगा सप्तमी/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- गंगाजी में स्वर्ण का मोती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। दिनांक 8 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। 8 मूलांक का स्वामी शनि ग्रह है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक- 8, 17, 26
शुभ अंक- 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष- 2024, 2042
ईष्टदेव- हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग- काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।।