05 मई दिन गुरुवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 05 मई 2022, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
05 मई राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।

वृष राशि- किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। दुःखद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभरेंगा।  पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- प्रयास सफल रहेंगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि- शुभ समाचार मिलेंगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा।

सिंह राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

कन्या राशि- अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। कारोबार धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा।

तुला राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। समय शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई नीति बनेगी। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अछा चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे।

मकर राशि- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुर्घटना से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आएगी। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधन उपलब्ध होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि- रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। समय उत्तम रहेगा।

आज का पंचाग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)- सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण  
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/मुहूर्त- व्यापार/मुण्डन/कर्णवेध/विद्यारंभ मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को पीले फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाए।

जन्मदिन विशेष

यह लेख उन पाठकों के लिए है जिनका आज जन्मदिन है, पेश है दिनांक 5 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक- 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक- 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष- 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव- देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग- हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।।