12 मई दिन गुरुवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 12 मई 2022, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Rashifal 12 May

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यो में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बड़ेगी। नोकरी में चेन रहेगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि- कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। नकारात्मकता हावी रहेगी।

कर्क राशि- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनेगी। भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। समय उत्तम रहेगा।

कन्या राशि- यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि- भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। बेवजह किसी से कहासुनी होगी। फालतू बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

वृश्चिक राशि- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की  प्राप्ति होगी। कार्य की बाधा दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगा। समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि- मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास बड़ेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में लापरवाही बिलकुल न करें।

कुंभ राशि- पुराना रोग उभरेंगा। मस्तिष्क पीड़ा होगी। स्वस्थ्य पर खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता रहेगी। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। आवश्यक वस्तु गुम होगी। लापरवाही न करें।

मीन राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय की गति बड़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण  
योगिनी वास- आग्नेय 
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- मोहिनी एकादशी व्रत (सर्वे.)
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को पीला वस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की विशेष प्रस्तुति में, यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। लेख है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। 3 मूलांक का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक- 3, 12, 21, 30
शुभ अंक- 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष- 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव- देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग- पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।।