03 मई दिन मंगलवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 03 मई 2022, दिन:- मंगलवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
03 May Rashifal

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृष राशि- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। नोकरी में सुविधाएं बड़ेगी। शुभ समय।

मिथुन राशि- कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि- नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। काम में लग्न तथा उत्साह रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला राशि- बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। वाणी नियंत्रण रखें। बेवजह लोगों से मनमुटाव होगा।

वृश्चिक राशि- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता  रहेगी।

धनु राशि- कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना लागू करने का समय श्रेष्ठ है। सफलता के साधन जुटेंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी जानकार व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति होगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से बचें। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आय में कमी रहेंगी। अपनी बात लोंगो को समझा नही पाएंगे। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा।

मीन राशि- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी संवत- 2022 
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)- शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल- उत्तर 
योगिनी वास- आग्नेय 
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/मुहूर्त- अक्षय तृतीया (आखातीज)/श्री परशुराम जयंती
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:
आज का उपाय- मंदिर में जल से भरा घट रखें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। पेश है दिनांक 3 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी, अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह 3 मूलांक बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक- 3, 12, 21, 30
शुभ अंक- 1, 3, 6,7, 9
शुभ वर्ष- 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव- देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग- पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है, नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।।