04 मई दिन बुधवार का राशिफल, पंचांग और जन्मदिन विशेष जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे।

दिनाँक:- 04 मई 2022, दिन:- बुधवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
04 मई का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। रुका हुआ धन मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि- स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बड़ेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशि- कार्य मे रुकावट होगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। आय में कमी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद होगे। नोकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम के कार्य टालें।

सिंह राशि- किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। प्रयास सफल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि- शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। नोकरी में अधिकार बड़ेगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। नौकरी में नोकझोंक होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

धनु राशि- यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मकर राशि- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। आय के स्रोत बड़ेगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुका धन मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बड़ेगी। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। क्रोध व उतेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बड़ावा न दें।

आज का पंचाग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
वार- बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- तृतीया 
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)- अतिगण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल- ईशान
योगिनी वास- आग्नेय 
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/मुहूर्त- विनायकी चतुर्थी व्रत
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
आज का उपाय- गणेश जी को दूर्वा की माला चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

जन्मदिन विशेष

यह लेख नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जिस दिनांक को जन्मदिन होता है। पेश है दिनांक 4 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी। दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक- 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक- 4, 8, 18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष- 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव- श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग- नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष 2022- मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।।