17 अप्रैल दिन रविवार का राशिफल, जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

दिनाँक:- 17 अप्रैल 2022, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी
 
Global Bharat

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मेष राशि- व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेंगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की गति बड़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग है।

वृष राशि- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी।

कर्क राशि- ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पछताना पड़े। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेंगी। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें।

धनु राशि- कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति होगी। शुभ समय।

मकर राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा।  अप्रत्याशित लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आएंगे। किसी समस्या से निजात मिलेगी। नौकरी में चेन रहेगा।

मीन राशि- फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। पुराना रोग उभरेंगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। बेवजह कहासुनी होगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2079
शक संवत्- 1944
जेन वीर संवत- 2548
हिजरी सन्- 1443
ईस्वी सन्- 2022
संवत्सर नाम- राक्षस
अयन- उत्तरायण
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
ऋतु- वसन्त
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- वज्र 
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 09:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- मंदिर में केसर चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।