मेरठ के शमशाद ने अमित बनकर गाजियाबाद की हिन्दू महिला को अपने चंगुल में फंसाया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दिया।

ग्रामीणों ने जब महिला को गांव में कई दिनों से नहीं देखा तो उनको शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद घर में गाड़ी गई महिला और बेटी की लाश बरामद कर लिया।
 

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 23 जुलाई।
मेरठ के शमशाद ने अमित बनकर गाजियाबाद की रहने वाली एक शादीशुदा हिन्दू महिला को अपने चंगुल में फंसाया। महिला ने युवक पर भरोसा किया और उसके साथ चली आई। महिला अपनी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ रह रही थी। कुछ वर्षों बाद पता चला कि मुसलमान है तो विरोध शुरू किया। इस पर शमशाद ने मां बेटी को अपने घर में ही मारकर गाड़ दिया।

गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया शादीशुदा थी। कुछ साल पहले प्रिया की मुलाकात भूड़बराल में रहने वाले युवक शमशाद से हुई। शमशाद ने अपने को हिंदू बताया और उसने प्रिया को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रिया की एक बेटी भी उसके साथ रहती थी। शमशाद ने हिंदू नाम बदलकर प्रिया को अपने साथ रखा। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शमशाद ने प्रिया को पांच साल तक अपने साथ बतौर पत्नी रखा।

प्रिया को पता चला कि शमशाद हिंदू नहीं है। इसी बात को लेकर प्रिया ने विरोध शुरू कर दिया। 28 मार्च को शमशाद ने मां-बेटी की हत्या करने के बाद शव घर के अंदर जमीन में दबा दिया था। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने जब महिला और उसकी बेटी को गांव में कई दिनों से नहीं देखा तो उनको शक हुआ। इसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ की तो युवक ने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह हर बार पुलिस से झूठ बोलता रहा।

मां-बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। घटना को महिला के प्रेमी शमशाद ने ही अंजाम दिया था। परतापुर पुलिस ने घर के अंदर खुदाई की और दोनों शवों को बाहर निकाल लिया।

मेरठ के इस मामले को ‘लव जिहाद’ के ऐंगल से देखा जा रहा है। मां-बेटी की हत्या की सूचना पर पुलिस को सबसे पहला शक शमशाद पर ही हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। प्रेमी से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर की खुदाई की और दोनों के शवों को निकाल लिया। हालांकि अब नाटकीय ढंग से घटना का मुख्य आरोपी शमशाद फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसओ आनंद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को आरोपी से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया गया। हालांकि जब आज शव बरामद हुए तो आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।