इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल ) नीलामी प्रक्रिया में किया किये इस परिवर्तन से खिलाड़ियों पर पड़ा असर.... जाने क्या है पूरी प्रक्रिया


आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1166 खिलाड़ियों में 333 शॉर्टलिस्टेड , 10 टीमों के लिए चुने जायगे 77 खिलाडी  
 
IPL 2024 Auction Rules

IPL 2024 Auction Rules:इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल ) के आगामी सत्र के लिए 19 दिसंबर मंगलवार को दुबई में खिलाड़ियों  की नीलामी होगी। दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऑक्शन के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने  17वां सीजन खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है। 2022 में आईपीएल मेगा ऑक्शन के सुपरहिट होने के बाद  यह लगातार दूसरा मिनी ऑक्शन है। बताया जा रहा है की इस बार कुल 333 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इसमें 214 भारतीय जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी है। जिसमे 116 खिलाड़ी ऐसे है जिन्हे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। टूर्नामेंट में खेले  जाने वाले सभी 10 टीमें अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगी है और  अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे।

नीलामी में राइट तो मैच  कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। वही इस नीलामी में कई सारे परिवर्तन किये गए है। .. आइये सवालों के जरिये समझते है की आईपीएल में इस बार कैसे खिलाड़ियों का ऑक्शन किया जाएगा और नई नियमाववाली में क्या बदलाव किया गया है।  सबसे अधिक पैसा गुजरात टाइटंस के पास बचा हुआ है। .. सबसे पहले जान लेते है की इस बार  किस टीम के पास कितने पैसे बचे है और टीमों में कितने खिलाड़ियों की  जगह खाली है। 

किस टीम के पास कितने पैसे बचे?

टीम

पर्स में राशि (करोड़ रुपये)

चेन्नई सुपरकिंग्स

31.4

दिल्ली कैपिटल्स

28.95

गुजरात टाइटंस

38.15

कोलकाता नाइटराइडर्स

32.7

लखनऊ सुपरजाएंट्स

13.15

मुंबई इंडियंस

17.75

पंजाब किंग्स

29.1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

23.15

राजस्थान रॉयल्स

14.5

सनराइजर्स हैदराबाद

34

कुल

262.95

किस टीम के पास कितनी जगह खाली है। .... 

टीम

जगह खाली

विदेशी खिलाड़ी की जगह

चेन्नई सुपरकिंग्स

6

3

दिल्ली कैपिटल्स

9

4

गुजरात टाइटंस

8

2

कोलकाता नाइटराइडर्स

12

4

लखनऊ सुपरजाएंट्स

6

2

मुंबई इंडियंस

8

4

पंजाब किंग्स

8

2

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

6

3

राजस्थान रॉयल्स

8

3

सनराइजर्स हैदराबाद

6

3

कुल

77

30

मंगलवार यानी 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी को प्रश्नो के जरिये समझते है.... 

1. इस बार नीलामी कितने दिनों तक चलेगी और कहां होगा?
इस बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी एक ही दिन में समाप्त हो जायेगी और यह दुबई में  दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

2 ... आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया क्या है और कितने खिलाड़ियों की जगह खाली है। .. 
नीलामी में शामिल होने के लिए खिलाड़ी सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इस बार 1166 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया गया था। उनमें से फ्रेंचाइजियों ने 333 खिलाड़ियों को नीलामी के शॉर्टलिस्ट किया। सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर, ऑलराउंडर्स को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। मार्की खिलाड़ियों के बाद बारी-बारी से इनकी बोली लगेगी। कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगने के बाद इसी क्रम में अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी।नीलामी के लिए भले ही 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए हैं, लेकिन 77 जगह ही खाली हैं। ऐसे में अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। इनमें से 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली है।
 

3 . सोल्ड या अनसोल्ड खिलाड़ी किसे कहते है और  नीलामी में कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे ?नीलामीकर्ता खिलाड़ियों का नाम और उनका बेस प्राइस पुकारते हैं। इस पर फ्रेंचाइजी अपना पैडल उठाकर बोली लगाती हैं। जिन खिलाड़ियों के लिए कम से कम एक भी फ्रेंचाइजी ने पैडल उठाया होता है उन्हें ‘सोल्ड’ यानि बिका हुआ माना जाता है। एक खिलाड़ी पर एक से अधिक फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है। जिसने सबसे अधिक रुपये की बोली लगाई होती है वह खिलाड़ी उस टीम का हो जाता है। अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई फ्रेंचाइजी पैडल नहीं उठाती है तो उसे ‘अनसोल्ड’ यानी नहीं बिका हुआ माना जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।

4 . कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कौन होते हैं...   एक टीम में अधिकतम और न्यूनतम कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?
कैप्ड की श्रेणी में वे खिलाड़ी आते हैं जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच खेल चुके होते हैं। वहीं, अपने देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड कहते हैं। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। जहां तक न्यूनतम खिलाड़ियों की बात है तो कम से कम 18 खिलाड़ी एक टीम में होने चाहिए।

5 . एक टीम में कितने विदेशी खिलाड़ी होंगे?
एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुल 25 खिलाड़ियों में ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशियों को रख सकती है। प्लेइंग-11 में चार से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते हैं। कई टीमें तीन विदेशियों के साथ मैच में उतर चुकी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि प्लेइंग-11 में चार से ज्यादा खिलाड़ी नहीं रख सकते हैं लेकिन चार से कम विदेशी खिलाड़ी रखे जा सकते हैं।

6  राइट टू मैच कार्ड क्या होता है? क्या इस बार उसका इस्तेमाल हो सकता है?
फ्रेंचाइजियों को राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) मिलता है। वे इसके जरिए अपने पुराने खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान अपनी टीम में लाने में सफल होते हैं। उन्हें उस खिलाड़ी के लिए लगी उच्चतम बोली के बराबर कीमत देनी होती है। इस बार कोई भी टीमें राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। यह कार्ड मेगा ऑक्शन के दौरान ही उपलब्ध रहता है।

7 .. नीलामकर्ता कौन है और इस बार खिलाड़ियों की बेस प्राइस कितनी होती है और यह कैसे तय की जाती है?

मल्लिका सागर नीलामीकर्ता होंगी, उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के लिए दो बार खिलाड़ियों की नीलामी कराई है। वह इस बार ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस अलग-अलग होता है। अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए तीन बेस प्राइस हैं। वे अपना रजिस्ट्रेशन 20, 30 और 40 लाख रुपये की श्रेणी में कर सकते हैं। कैप्ड खिलाड़ियों के लिए पांच अलग-अलग श्रेणियां बनी हुई हैं। वे अपना नाम 50 लाख, 70 लाख, एक करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ रुपये में रख सकते हैं। खिलाड़ी ही तय करते हैं कि उन्हें किस श्रेणी में अपना नाम देना है।