नौकरानी के दांत तोड़कर उसकी जीभ से टॉयलेट साफ करवाने वाली सीमा पात्रा को मिली जमानत

सीमा पात्रा ने सुनीता खाखा को बंधक बना रखा था। उसे बेल्ट से पीटती थीं। उसके दांत और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। शरीर को जगह-जगह जला दिया था। ऐसी हालत कर दी थी कि सुनीता को घिसट-घिसट कर चलने पर मजबूर होना पड़ा था। यही नहीं! जब कमजोर हो चुकीं सुनीता फर्श पर टॉयलेट कर देतीं तो सीमा पात्रा उसे चटवाती थीं।
 
सीमा पात्रा

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 11 नवंबर:- आजकल घरेलू नौकरों पर लोगो की हिंसा बढ़ती ज रही है, लोग नौकरों को कचरे की ढेर की तरह समझते है और उनपर जुल्म ढाते है। यह मामला भी प्रताड़ना का था जहाँ घरेलू नौकरानी सुनीता खाखा के साथ प्रताड़ना के आरोप में जेल में बंद सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा के अदालत ने एसटी-एससी मामले राहत प्रदान की है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की है। अदालत ने पांच नवंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश सुनाई। उन्होंने 26 सितंबर को जमानत अर्जी दाखिल की थी।

सुनीता पात्रा बीते 31 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है। बता दें 31 अगस्त 2022 को सीमा पात्रा को घरेलू नौकरानी सुनीता खाखा के साथ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले को लेकर अरगोड़ा थाना में 22 अगस्त 2022 को कांड संख्या 285/2022 दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि सीमा पात्रा को अनुसूचित जाति होने का लाभ मिला। सुनवाई के दौरान जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया था। गौरतलब है कि सीमा महापात्रा और उनकी घरेलू नौकरानी सुनीता खाखा के केस की पूरे देश में चर्चा हुई थी। सुनीता खाखा केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की प्रदेश संयोजक थी। उनके पति सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। सीमा पात्रा ने अपनी घरेलू नौकरानी सुनीता खाखा पर जुल्म की इंतिहा कर दी थी। सीमा पात्रा ने सुनीता खाखा को बंधक बना रखा था। उसे बेल्ट से पीटती थीं। उसके दांत और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। शरीर को जगह-जगह जला दिया था। ऐसी हालत कर दी थी कि सुनीता को घिसट-घिसट कर चलने पर मजबूर होना पड़ा था। यही नहीं! जब कमजोर हो चुकीं सुनीता फर्श पर टॉयलेट कर देतीं तो सीमा पात्रा उसे चटवाती थीं।