दरिंदे की दरिंदगी की शिकार हुई तेरह साल की नाबालिग किशोरी की प्रसव के बाद हुई मौत

युवक ने नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ अवैध संबंध बना लिए थे। इसके बाद वो मौका पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। घर वालों को इसका कुछ महीनों के बाद पता चला। तब मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गर्भपात कराने से लड़की की जान को खतरा हो सकता था।
 
डेथ

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

राजस्थान, 23 सितंबर:- उदयपुर के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता किशोरी की प्रसव के बाद मौत हो गई। इस मामले में आरोपी दो बच्चों का पिता है और जेल में है। मामला तीन महीने पुराना है, जब पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है। पुलिस व अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इसी वर्ष 24 जून को पीड़िता की मां ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला ग्रामीण थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। बताया गया है कि रेप की घटना के बाद तेरह साल की बच्ची गर्भवती हो गई थी। मंगलवार को प्रसव के लिए किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रसव सामान्य हुआ और किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दो घंटे के बाद अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद वो कोमा में चली गई और बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। बच्चे को फिलहाल डूंगरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। मौत के बाद संबंधित थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के मुताबिक आरोपी की लड़की के साथ दोस्ती हो गई थी। युवक ने नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ अवैध संबंध बना लिए थे। इसके बाद वो मौका पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। घर वालों को इसका कुछ महीनों के बाद पता चला। तब मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गर्भपात कराने से लड़की की जान को खतरा हो सकता था। इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की का इलाज शुरू किया। आरोपी अब भी जेल में है और कोर्ट में मामले की ट्रायल चल रही है।