इस्लामिक धर्मांतरण की एक और केरला स्टोरी, HuT माड्यूल के 16 अभियुक्त गिरफ्तार

पकड़े गए लोगो मे एक प्रोफेसर है, एक जिम ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, एक सॉफ्टवेयर टेक्नीशियन है। इस तरह के लोग लव जिहाद जैसे काम में लगे हुए थे। जो हिंदू बेटियों को ब्रेनवाश उन्हें फंसाते थे। पहले ये सभी हिंदू थे, लेकिन बाद में मुस्लिम बने और फिर इस तरह से लड़कियों को फंसाते थे।
 
HuT Case

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मध्यप्रदेश, 16 मई:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पकड़े गए HUT आतंकी संगठन के मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। गिरफ्तार हिज्ब-उत-तहरीर के 16 में से 8 सदस्य हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बने थे। वहीं राजधानी भोपाल से पकड़े गए 10 में से 5 लड़कों ने इस्लाम कबूला था। इनका बुरी तरह ब्रेन वॉश किया गया है, धर्मांतरण करने वाले तीन लोग अन्य राज्यों से हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने हिंदू लड़कियों से शादी कर मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया था। बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने अपना धर्म बदला था, फिर हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया था। बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में और भी खुलासे होंगे।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने बताया- इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ‘इन जेहादी कॉकरोचों के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड की तरह है, जो इन्हें ढूंढ-ढूंढ कर मारेगी, तीन बड़ी कार्रवाई पिछले महीने की आप देख लें जेएमबी (जमानत उल मुजाहिद्दीन), इसके तीन बांग्लादेश जो भोपाल में पकड़े गए, देशभर में 8 राज्यों में इसमें 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। PFI पापुलर फ्रंट आफ इंडिया 22 लोगों को गिरफ्तार मध्यप्रदेश ATS ने किया था भोपाल इंदौर उज्जैन नीमच से ये पकड़े गए थे। हिज उल तहरीर HUT के 16 अभियुक्तों को पकड़ा है, जिनमें 10 भोपाल में 1 छिंदवाड़ा में और 5 हैदराबाद में पकड़े गए हैं।

गृह मंत्री ने आगे बताया- नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पकड़े गए लोगों में 7 लोगों ने धर्मातंरण किया था। ये सब पूछताछ में निकलकर सामने आया है, जिसके बाद ये ये ब्रेनवाश करने लगे। खास बात यह है कि यह सब लोग कोई साधारण नहीं थे, बल्कि इनमें एक प्रोफेसर है, एक जिम ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, एक सॉफ्टवेयर टेक्नीशियन है। इस तरह के लोग लव जिहाद जैसे काम में लगे हुए थे। जो हिंदू बेटियों को ब्रेनवाश उन्हें फंसाते थे। पहले ये सभी हिंदू थे, लेकिन बाद में मुस्लिम बने और फिर इस तरह से लड़कियों को फंसाते थे, लेकिन मध्यप्रदेश के अंदर इनका ऐसा कोई भी षड्यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पकड़े गए आरोपियों में एक हैदराबाद के सांसद ओवैसी के कालेज में वो पढ़ाता था, इससे बाकी सब का आपको नेटवर्क और कनेक्शन समझ आता है। हम सभी कनेक्शन की जांच करा रहे हैं। सब सच सामने आ जाएगा।

क्या है HuT मॉड्यूल- गृहमंत्री ने कहा कि ‘जो लोग केरला स्टोरी पर सवाल उठा रहे हैं आपने किसी को HUT पर बोलते सुना है क्या? जो राम मंदिर पर विवाद उठाते हैं उनको कभी पीएफआई पर बोलते सुना है क्या? PFI की निंदा कर रहे है HUT की निंदा कर रहे हैं, आतंकवाद की या धर्म परिवर्तन की निंदा कर रहे हैं आपने सुना ही नहीं होगा। नहीं बोल रहे हैं यह इनकी दोहरी नीति और तुष्टीकरण की नीति साफ होती है। आपको बता दे कि यह संगठन विश्व में शरिया कानून लागू करने का समर्थक है। यह भारत में गोपनीय रूप से मुस्लिम नौजवानों में खिलाफत की विचारधारा को फैलाने और संगठन का विस्तार करने के लिए काम कर रहा है। करीब 50 देशों में सक्रिय इस संगठन से जुड़े व्यक्ति कई देशों में हिंसक कृत्यों में शामिल रहे हैं। देशविरोधी गतिविधियों के चलते 16 देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। इस संगठन की स्थापना 1952 में यरुशलम में हुई थी।

लंदन में है मुख्यालय- इसका मुख्यालय लंदन में है। हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर तीन माह से जांच एजेंसियों की नजर थी। लगभग नौ माह से प्रदेश में इसके सदस्यों की गतिविधियां बढ़ी थीं। इसके कर्ताधर्ता युवाओं को संगठन से जोड़ने में लगे थे। पाकिस्तान और बांग्ला देश में भी इस संगठन का मजबूत नेटवर्क बताया जाता है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में भोपाल से यासिर खान, सैयद सामी रिजवी, शाहरूख, मिस्बाह, शाहिद, सैयद दानिश अली, मेहराज, खालिद हसन, वसीम खान व मो. आलम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अब्दुल करीम को छिंदवाड़ा से पकड़ा गया। हैदराबाद से मोहम्मद सलीम, अब्दुर्रहमान, मोहम्मद अब्बास अली, शेख जुनैद और मोहम्मद हमीद को दबोचा गया।