सीबीएसई बोर्ड 2023 बारहवीं का रिजल्ट जारी, यहाँ से करे चेक

स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है।
 
CBSE Board12th Result 2023 Declared

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 12 मई:- सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है।

बता दें कि 11 मई को रिजल्ट जारी होने की सूचना वायरल हो रही थी, जिस पर बोर्ड के अधिकारियों ने कहा था कि अभी रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है। सीबीएसई 12वीं के नतीजे आज, 12 मई को घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं।