भारत के खिलाफ एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा चला रहे 19 खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट तैयार

एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी। UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएगी।
 
खालिस्तान

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 24 सितंबर:- कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट चरम पर है, इस बीच पंजाब में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों की नई लिस्ट बनाई है। अब सरकार इनके आर्थिक स्त्रोत को बंद करने पर काम कर रही है। इस लिस्ट में ऐसे कई लोग शामिल हैं जो विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त होने के बाद भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की ये नई लिस्ट तैयार की गई है।

19 खालिस्तानियों की लिस्ट तैयार- एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी। UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएगी। NIA सूत्रों के मुताबिक 19 ऐसे खालिस्तानी आतंकियों की ये लिस्ट तैयार की गई है जो विदेशों में रहकर भारत के खिलाफ एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा चला रहे हैं। इस लिस्ट में इन खालिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल हैं।

01- परमजीत सिंह पम्मा- UK 
02- वाधवा सिंह (बब्बर चाचा)- पाकिस्तान
03- कुलवंत सिंह मुठड़ा- UK
04- जे इस धालीवाल- USA
05- सुखपाल सिंह- UK
06- हरप्रीत सिंह (राना सिंह)- US
07- सरबजीत सिंह बेनूर- UK
08- कुलवंत सिंह (कांता)- UK
09- हारजप सिंह (जप्पी सिंह)- US
10- रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान
11- गुरमीत सिंह (बग्गा बाबा)
12- गुरप्रीत सिंह (बागी)- UK
13- जसमीत सिंह हक़ीमजादा- दुबई (ड्रग स्मगलर)
14- गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया
15- लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा
16- अमरदीप सिंह पूरेवाल- US
17- जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
18- दुपिंदर जीत- ब्रिटेन
19- एस. हिम्मत सिंह- US