दिल्ली के मुंडका में लगी आग से अब तक 20 लोगो की मौत,दर्ज़नो फंसे।

आग को काबू करने के लिए रोबोट का भी इतमाल किया जा रहा है। दिल्ली फायर ऑफिसर ने बताया की 30 से जायदा लोग अभी भी आग में फसे है और अब तक 12 लोगो को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
 
Global Bharat news

          ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली,13 मई 2022। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास  कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग से मरने वालो की संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच चुकी है जबकि तीन दर्जन से अधिक लोगो के फंसे होने की आशंका है। फायर अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसे पहले पुलिस ने बताया था कि इमारत से 60-70 लोगों को निकाला गया है जबकि कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।रेस्क्यू आपरेशन जारी है।


मुंडेरा मेटो के पिलर नंबर 544 के पास है शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल है।आग में फंसे लोगों को निकालने के।लिए 24 फायर ब्रिगेड के अलावा स्थानीय पुलिस प्रसासन लागतार रेस्क्यू कर रहा है।बिल्डिंग
पुलिस ने कहा कि इमारत से निकाले गए  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बचाव अभियान जारी है। 

 पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया तथा घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग से 20 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुःख व्यकर करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है और घायलों को समुचित इलाज के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।