दुनिया की सबसे मजबूत और महँगी करेंसी का नाम “राम” है, दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान।

 
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
विशेष-—दुनिया की सबसे मजबूत और महँगी करेंसी का नाम “राम” है।

महर्षि महेश योगी ने Holland में आज से लगभग बीस साल पहले “राम” नाम से करेंसी चलाई थी जिसे डच सरकार ने मान्यता भी दी हुई है। ये मुद्रा आज भी चल रही है।

आज 1 राम = 10 यूरो के बराबर है।

 

नीदरलैंड्स के सरकारी बैंक के अनुसार वैदिक सिटी ने 2002 में करीब एक लाख की राम मुद्रा छापी थी लेकिन राम मुद्रा को कभी लीगल टेंडर घोषित नहीं किया गया था । राम मुद्रा की कीमत अब 10 अमेरिकी डॉलर तय की गई है इससे कोई भी सगरा मुद्रा को खरीद सकता है

राम मुद्रा के नोटों में तीन विकल्प मौजूद हैं —-

वैदिक सिटी के मुख्य आकर्षणों की सूची में शामिल राम मुद्रा के तीन विकल्पों में खरीदा जा सकता है.. एक राम ,तीन राम और दस राम।

राम मुद्रा कैसे बना ब्रांड
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के मध्य पश्चिमी भाग में स्थित आयोवा राज्य की महर्षि वैदिक सिटी में द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस नाम की एक संस्था ने सन 2002 में राम मुद्रा नाम की यह नोट बांटे थे इसी वर्ष किस संस्था ने नीदरलैंड में भी राम मुद्रा का वितरण किया

वैदिक सिटी द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस नाम की संस्था का हिस्सा है जिसकी स्थापना महर्षि महेश योगी ने की थी

बताया जाता है कि 24 फरवरी 2002 को वैदिक सिटी में राम मुद्रा को बांटा गया था जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके और इसके साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिले।

जिस वक्त राम मुद्रा बांटा गया था उस समय बता दें महर्षि योगी के अनुयायियों की संख्या 60 लाख से अधिक थी और अमेरिका का मशहूर इंग्लिश बैंड ‘द बीटल्स: भी महेश योगी का अनुयाई रहा

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार सन 2003 में नीदरलैंड में करीब 100 दुकानों 30 गांव और शहर के कुछ हिस्सों में हीरा मुद्रा चलती थी लेकिन उसका धीरे-धीरे प्रचलन बढ़ता गया ।

भारत में भी उठने लगी है राम मुद्रा की मांग

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का वर्ष होने के बाद ही अब श्री राम भगवान के अनुयाई और कुछ हिंदू संगठनों ने राम मुद्रा को भारत में भी लागू करने की मांग शुरू कर दी है उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस देश में लागू करने की मांग की है