दीपावली के पहले ही परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़, मामूली विवाद में युवक को मारी गोली मौके पर ही युवक की मौत आरोपी फरार।।

 
दीपावली के पहले ही परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़, मामूली विवाद में युवक को मारी गोली मौके पर ही युवक की मौत आरोपी फरार।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

औरैया:- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के छोटी बिरिया का है मामला। आपको बताते चलें छोटी बिरिया निवासी सन्तोष पाल 36 वर्ष पुत्र स्व0 राजाराम के तीन बड़े भाई अशोक, राजेन्द्र, व एक छोटा भाई रमेश है। रमेश का काफी दिनों से कोई अता पता नही है।

मामूली विवाद में मारी गोली:- मृतक संतोष की शादी नही हुई थी। पीने खाने का शौकीन सन्तोष परिवार से अलग कच्चे कमरे में रह रहा था। किसी बात पर परिवार के ही लोगों से उसका विवाद हो गया। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। । सन्तोष ने घर पर आकर खाना बनाया। तभी फिर से विवाद शुरू हो गया। तो वह कमरे से निकलकर आरोपियों के दरवाजे की ओर गया। जैसे ही वह आरोपियों के घर के बाहर गली में पहुंचा। तभी तीन आवाजें हुई। और सन्तोष तडफ़ कर जमीन पर गिर पड़ा। और दम तोड़ दिया।

सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है:- वही सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पाण्डेय ने बताया मृतक संतोष के भाई अशोक ने नामजदों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। पता चला है कि अंडा आदि बनकर साथ साथ खाना खा रहे थे। सबमे घनिष्ट दोस्ती थी। अचानक ही आपस मे विवाद हुआ और गोली मारकर हत्या कर आरोपी भाग गए है। परिवार के अन्य लोगों को जो बाहर रह रहे है उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।।