कोविड वैक्सीनेशन का 100 करोड़ डोज पूरा होने पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लाल किले के प्राचीर पर फहराया जाएगा।।

सरकारी पोर्टल कोविन के मुताबिक, देश में अब तक 99,13,37,625 लोगों की वैक्सीनेशन हो चुकी है। 70,23,83,368 यानी करीब 52.6 प्रतिशत लोगों को सिंगल डोज लग चुकी है जबकि 28,89,54,257 लोग फुली वैक्सीनेटेड हैं। ये 21.8 प्रतिशत हैं।।
 
कोविड वैक्सीनेशन का 100 करोड़ डोज पूरा होने पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लाल किले के प्राचीर पर फहराया जाएगा।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर:- देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर देशभर में जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली की उषा ब्रेको लिमिटेड ने स्वाभिमान स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके तहत पहले 100 लोग जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होंगे उन्हें गुजरात, उत्तराखंड और केरल के 7 स्थानो पर रोप-वे की फ्री राइड उपलब्ध कराई जाएगी। 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर उषा ब्रेको ने भारत सरकार के साथ इस जश्न में हिस्सा बनने के लिए आम जनता को फ्री में रोप-वे पर सवारी कराएगा। ये सबसे पहले आने वाले 100 लोगों को फ्री सेवा का मौका दिया जाएगा। इसमें फ्री राइड का आनंद लेने वाले लोगो को दोनों डोज के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को दिखाना होगा, देश भर की सात जगहों पर मौजूद रोप-वे की फ्री राइड उपलब्ध होगी।

कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार ने छेड़ रखी है जंग:- देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ मोदी सरकार ने जंग छेड़ी है। कोरोना महामारी को देश से खत्म करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन कराया जा रह है। कोविड वैक्सीनेशन का 100 करोड़ डोज पूरा होने पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लाल किले के प्राचीर पर फहराया जाएगा। आपको बता दें कि सवा सौ करोड़ देशवासियों का गर्व ये तिरंगा लाल किले पर गुरुवार 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के आसपास फहराया जाएगा। तिरंगे की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट है और इसका वजन करीब 1,400 किलो है।

अब तक का सबसे बड़ा झंडा:- लाल किले पर फहराया जाने वाला ध्वज देश में निर्मित सूती खादी का हाथ से बुना हुआ है। जो अब तक का सबसे बड़ा झंडा है, इस पूरे झंडे का क्षेत्रफल 37,500 वर्ग फुट है जिसके लिए 4600 मीटर सूती खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस झंडे को 70 लोगों ने मिलकर बनाया है और इसे बनाने में 49 दिन लगे हैं। इससे पहले गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा 1000 किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराया जा चुका है।

सरकार ने 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके को जश्न की तरह मनाने की योजना बनाई है:- आपको बता दें कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए मोदी सरकार ने 16 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन का अभियान शुरु किया था। देशवासियों को 99 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकाकरण की खुराक दी जा चुकी हैं। सरकार ने 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके को जश्न की तरह मनाने की योजना बनाई है, 100 करोड़ डोज पूरा होते ही इसकी घोषणा विमानों, पोत, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ दिन पहले जानकारी भी दी थी, उन्होने बताया था कि जिस दिन 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा उस दिन स्पाइसजेट एक अरब टीके के पोस्टर अपने विमानों पर लगाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें भी होंगी। उन्होंने कहा था कि 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में आ जाएंगे कि जिन लोगों ने पहली खुराक ले ली है वे दूसरी खुराक भी ले लें ताकि कोविड-19 से उनका बचाव सुनिश्चित हो जाए।।